अलगाववादियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ के चार जवान शहिद

assam
असम। असम में शनिवार को अलगाववादियों की गोलीबारी में अर्द्धसैनिक बल के तीन जवान शहीद हो गये। पुलिस ने बताया कि अलगाववादी संगठन कार्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर्स (केपीएलटी) के हथियारबंद सदस्यों ने कार्बी एंग्लान्ग जिले में रंगशूली गांव के समीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हमला कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मतदान केंद्र का दौरा करने के बाद लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों पर केपीएलटी के आतंकियों ने स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए घायल जवान को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। ।

काफिले में शामिल तीन वाहन हमले की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गये है। सीआरपीएफ के घायल एक जवान को गोलाघाट जिले के नुमालीगड़ रिफाइनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों में से तीन की पहचान मिका सिंह, देवेन्द्र शॉ और दिलीप कुमार के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान अभी जारी है और लापता हो गए सीआरपीएफ जवानों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+