दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा हाई-प्रोफाइल सैक्स रैकट, 5 गिरफ्तार

ये खुलासा किया है दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने जिसने गुरूवार को पांच विदेशी लड़कियो को उनकी महिला दलाल और ग्राहक के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियां उज्बेकिस्तान की है और ये राजधानी दिल्ली में कई महीने से जिस्मफरोशी के धंधे में सक्रिय थी। ये लड़कियां दलाल के जरिये ग्राहकों के संपर्क में आती है काफी ऊंची रकम वसूल करती। इस रकम में दलाल का भी हिस्सा होता था।
आपको बता दें कि पकड़ी गई ये लड़कियां महिला मल्टीपल वीजा पर भारत आई है और करीब दो सालों से राजधानी दिल्ली में रह रही है। देह व्यापार में लिप्त युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाया जाता है और ये लोग अपने एक ग्राहक से 40 से 50 हजार रुपए तक वसूलती थीं। पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट के आरोपियों को उदय पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया। महिला ने 35 हजार रुपए किराए पर मकान लेकर विदेशी युवतियों से धंधा कराती थी।












Click it and Unblock the Notifications