सावधान... महंगा हो गया आज से चेक काटना!

वर्तमान में रिजर्व बैंक किसी भी चैक की स्पीड क्लियरेंस पर 150 रूपए से ज्यादा चार्ज लेने को मंजूरी नहीं देता है। जबकि एक लाख रूपए तक के लिए चैक क्लियरेंस पर कोई चार्ज नहीं लगता है। साथ ही लोकल क्लियरेंस के लिए अब चार्ज 50 पैसे तक बढाया जा सकता है।
इस सर्कुलर के मुताबिक एक लाख रुपये तक की राशि वाले चेकों की स्पीड क्लियरिंग पर अब भी कोई सर्विस चार्ज ग्राहकों को नहीं देना पड़ेगा। स्पीड क्लियरिंग से आशय दरअसल दूसरे शहरों के चेकों की इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसिंग से है। आरबीआई द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक लोकल चेकों की सामान्य क्लियरिंग के मामले में भी बैंक शुक्रवार से प्रति चेक डेढ़ रुपये का सर्विस चार्ज वसूल सकते हैं। अभी तक इसके लिए सर्विस चार्ज प्रति चेक एक रुपया था।












Click it and Unblock the Notifications