अवैध रिश्तों के चलते पत्नी की हत्या करने वाला फौजी गिरफ्तार
गुड़गांव।
कहा जाता है न की कानून के हाथ बेहद लंबे होते है। और ये सच कर दिखाया हरियाणा पुलिस ने जिसने बुधवार को उस हत्यारे फौजी को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपनी बीबी की सोमवार रात गला दबाकर मार दिया था। पुलिस के अनुसार फौजी ने जुर्म करना कबूल कर लिया है। आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। फौजी पंजाब के फिरोजपुर में तैनात है और नारनौल का रहने वाला है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आपको बता दें कि आर्मी में पंजाब के फिरोजपुर में तैनात नारनौल निवासी हरिप्रकाश ने सोमवार रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। यह परिवार शहर के पॉश एरिया सुशांत लोक एस्टेट के ईडब्ल्यूएस के फ्लैट में रहता था। हरि प्रकाश अक्सर ड्यूटी पर रहता था। जबकि उसकी पत्नी मोनिका अपने 4 साल के बेटे के साथ गुड़गांव के फ्लैट में रहती थी।
पुलिस
अनुमान लगा रही है कि हरि प्रकाश ने पत्नी के अवैध संबंधों के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार रात वारदात को अंजाम देने के बाद मंगलवार सुबह वह अपने घर से फरार हो गया। मृतका के पिता रामनिवास ने हरि प्रकाश पर उसकी बेटी को शादी के बाद से ही तंग करने का आरोप भी लगाया है।











Click it and Unblock the Notifications