भारत पहुंचा 1 अरब 21 करोड़ पर, यूपी पहले नंबर पर

जिससे साफ जाहिर हो गया है, कि महिलाओं की स्थिति और लिंग अनुपात के आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। इस राज्य की आबादी अमरीका से भी ज्यादा हो गई है। महिलाओं की साक्षरता दर में 18 फीसदी बढ़ोतरी देश हुई है। जबकि पुरूषों की साक्षरता दर में सात फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 2001 में हुई पिछली जनगणना के मुताबिक देश की कुल जनसंख्या 1 अरब 2 करोड़ थी।
महिला और पुरुषों की संख्या में अंतर इस बार पिछली जनगणना के मुकाबले घटा है। इस बार प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 940 दर्ज की गयी है जबकि पिछली बार यह आंकड़ा प्रति एक हजार पुरुषों पर 933 था। वर्ष 2001 में हुई जनगणना के मुकाबले 2011 में जनसंख्या में 17.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications