बिहार विधान मंडल सदस्यों का वेतन तीन गुना
पटना।
खुश है जमाना..कल पहली तारीख है...जीं हां आज ये है लाइन्स बिहार विधान मंडल के मंत्रियों की जुबां पर होगी । क्योकिं बिहार विधान मंडल के सदस्यों का वेतन तीन गुना बढ़ा दिया गया है। सदस्यों के भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है, इस बढ़ोतरी से राजकोष पर 34 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। id="toptextpromo">बिहार
सरकार ने एक अप्रैल 2011 से विधानमंडल सदस्यों के वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी सहित उनके कई भत्तों को बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विधायकों और विधान पाषर्दों का वेतन आठ हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25 हजार रुपये और क्षेत्रीय, स्टेशनरी, सहयोगी भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'> आपको बात दें कि सदस्यों का क्षेत्रीय भत्ता 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार, स्टेशनरी भत्ता दो हजार से पांच हजार और सहयोगी भत्ता 10 हजार से 15 हजार रुपये कर दिया गया है। पूर्व सदस्यों का पेंशन भी प्रतिमाह छह हजार रुपये से बढ़कर 15 हजार करने का फैसला किया गया है। विधानमंडल सदस्यों के वेतन, भत्तों और पेंशन में पिछला संशोधन वर्ष 2006 में हुआ था।











Click it and Unblock the Notifications