बिहार: दीपक से घर में लगी आग, मां और तीन मासूमों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार टपुआ दियारा गांव में विलासी मंडल उर्फ बिल्टु मंडल के घर में बुधवार की देर रात दीपक गिरने से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप धारण कर लिया और कमरे में उसकी पत्नी 35 वर्षीय संजू देवी और तीन मासूम बच्चे शिव कुमार उर्फ बेलू (4), अंजनी कुमारी (5) और रितू कुमारी (3) को आपने चपेट में ले लिया। संजू जब तक कुछ समझ पाती और अपने बच्चों को बाहर निकाल पाती तबतक बहुत देर हो चुकी थी और सभी बुरी तरह से झुलस चुके थे।
चुकी हवा तेज थी इसलिए आग काफी तेजी से फैल चुकी थी और सूंजू सहित तीनों बच्चों की मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि परिवार का मुखिया विलासी मंडल अभी जेल में बंद है। बाहर सोये रहने के कारण विलासी की बूढ़ी मां झालो देवी और पुत्री डॉली (7) बाल-बाल बच गई। जब सबकुछ बर्बाद हो गया तो अचानक तेज बारिश शुरु हो गयी और आग बुझ गयी जिससे पास-पड़ोस के घर बच गए।












Click it and Unblock the Notifications