बाबा रामदेव राजनीति के फ्रंट फुट पर नहीं खेलेंगे: शंकराचार्य
अम्बाला।
कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव बेशक राजनीतिक दल का गठन कर रहे हैं लेकिन वे इसमें सक्रिय रूप से काम नहीं करेंगे। वे राजनीति में खुद नहीं आएंगे बल्कि पर्दे के पीछे रहकर काम करेंगे। वे यहां सेक्टर-7 में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जयेंद्र सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर व मस्जिद का साथ-साथ निर्माण नहीं हो सकता। id="toptextpromo">शंकराचार्य
ने कहा इस बात को मुस्लिम भी जानते हैं। मुस्लिम मस्जिद को अलग बनाना चाहते हैं लेकिन राजनीतिक लोग उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने पूरी तरह से तैयारी की हुई है। जब भी समय आएगा मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>देश
में तुष्टिकरण के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार केवल वोट की राजनीति कर रही है। इसके अलावा उसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार संतों पर कहर बरपा रही है, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। संतों के साथ केंद्र सरकार जो बर्ताव कर रही है, वह उसके लिए अच्छा नहीं है। शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू कमजोर हो रहे हैं इसलिए वे हिंदुत्व का पूरी तरह से प्रचार कर रहे हैं। जातिगत आरक्षण पर उन्होंने कहा कि यह तो अनादि काल से चला आ रहा है।











Click it and Unblock the Notifications