दिल्ली : जब तक नहीं होगा जीपीएस का भुगतान, नही चलेगा ऑटो

'राष्ट्रवादी जनता तिपहिया चालक महासंघ' के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया, सरकार जिस कम्पनी की जीपीएस उपकरण बेच रही है उसकी कीमत 15,000 रुपये है जबकि यही उपकरण हमें अन्य जगहों से 3,000-5,000 रुपये में मिल रहे हैं। सरकार हम पर महंगा मॉडल खरीदने का दबाव डाल रही है।
ऑटोरिक्शा हड़ताल के चलते गुरुवार को हजारों यात्री परेशान रहे। रोहिणी इलाके में रहने वाले व्यापारी गुरजीत सिंह ने बताया कि घर से सुबह नौ बजे निकलने के बावजूद वह चाणक्यपुरी में अपनी दुकान पर दोपहर में पहुंच पाए।उन्होंने बताया, "अगर मुझे हड़ताल के बारे में जानकारी होती तो, कोई और बन्दोबस्त कर लिया होता।












Click it and Unblock the Notifications