दुनिया का चौथा भ्रष्ट्र देश है भारत : सर्वे रिपोर्ट
सिंगापुर। अभी तक तो केवल देश के लोग ही कहते थे कि भारत भ्रष्ट्र है। लेकिन अब तो दुनिया भी कहने लगी भारत घोटालों का देश है। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक भारत की गिनती दुनिया के भ्रष्ट्र देशों में हैं। इस रिपोर्ट भारत को एशिया पेसेफिक क्षेत्र के 16 भ्रष्ट देशों में चौथे स्थान पर रखा गया है। ये सर्वे हांगकांग के एक बिजनेस कंसलटेंसी फर्म पीईआरसी की ओर से कराया गया है।
इस फर्म ने यह सर्वे शून्य से 10 अंकों के आधार पर किया है। जिसमें भारत को 8.67 अंक मिले हैं। सर्वे के मुताबिक भारत के राष्ट्रीय नेता कम भ्रष्ट हैं जबकि छोटे स्तर के अधिकारी व नेता ज्यादा भ्रष्ट हैं। सर्वे में राष्ट्रीय नेताओं को 9.27 प्वाइंट दिए गए हैं जबकि स्थानीय स्तर के नेताओं व अधिकारियों के खाते में 8.97 प्वाइंट गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications