अमर सिंह का विवादित बयान सार्वजनिक होगा
नई दिल्ली। राजनीति में एक ऐसा नेता है जो हमेशा अपनी बेबाक बयानबाजी और उल्टे-सीधे बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते है, और वो कई और नहीं सपा से निस्कासित नेता अमर सिंह हैं। जिनकी कुछ प्रमुख नेताओं और फिल्मी हस्तियों से टेलीफोन पर बातचीत के अंश वाला अब टेप सार्वजनिक हो सकता है। मीडिया को इन टेप के अंश के प्रकाशन और प्रसारण की इजाजत मिल सकती है।
सुप्रीम कोर्ट न्यायालय ने संकेत दिया कि इन टेप के प्रकाशन और प्रसारण से मीडिया को प्रतिबंधित करने संबंधी अपने पूर्व के आदेश को वह वापस ले सकती है। न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यायमूर्ति एके गांगुली की पीठ ने कहा, 'हमें आदेश को रद करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी [अमर सिंह] याचिका में कोई दम नहीं रह गया है। यह मामला फर्जी दस्तावेज पर आधारित था।













Click it and Unblock the Notifications