उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुरू हुई सुबह की पहली अदालत

Uttar Pradesh
लखनऊ। लम्बी कानूनी लड़ाई लडऩे वालों के लिये बड़ी खुशखबरी के साथ ही मुकदमों के बोझ तले दबी अदालतों के लिये भी यह राहत पहुंचाने वाली खबर है कि अब प्रदेश में मुकदमों के जल्दी निपटारे के लिये सुबह भी अदालतें लगेंगी।

उत्तर प्रदेश रामपुर देश का पहला जिला बन गया है, जहां इस तरह की अदालत की शुरूआत हुई है। सुबह चलने वाली अदालत की शुरूआत यहां एक भव्य समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एफ. आई रिबेलो ने की। न्यायमूर्ति रिबेलो ने उम्मीद जॄाई कि इससे अदालतों पर बढ़े काम के बोझ में कमी आयेगी और जनता को त्वरित न्याय दिलाने में भी मदद मिलेगी।

उनका कहना है कि जनता सोचती है कि उसके मामलों को जल्दी निस्तारित नहीं किया जाता लेकिन इसके कारणो पर कम लोग ही गौर करते हैं। सुबह की अदालत आठ बजे से शुरू होकर दोपहर बारह बजे तक चलेगी। उच्च न्यायालय की पहल पर यह प्रयोग किया जा रहा है। वहीं इन अदालतों के गठन को लेकर वकील दो धड़े में बंट गये हैं। एक वर्ग इसका विरोध कर रहा है जबकि वकीलों के बड़े समूह ने इसका स्वागत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+