सठिया गये है सिब्बल, जेटली दोषी नहीं : नितिन गडकरी

नई दिल्ली। अभी तक विकिलीक्स खुलासों से कांग्रेस को घरेने वाली भाजपा के आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। क्योंकि इस बार खोजी वेबसाइट ने भाजपा के कुछ कड़वे सच को दुनिया के सामने ला दिया है। जिस पर कांग्रेस का हंगामा करना लाजिमी ही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जेटली और आडवाणी से देश और देश की जनता से माफी मांगने की बात कही है। सिब्बल ने रविवार को दिल्ली में कहा कि भाजपा के चेहरे से नकाब हट गया है, उसका काला सच लोगों के सामने है इसलिए अब उसे जनता से माफी मांगनी पड़ेगी क्योंकि उसने जनता की उम्मीदों औऱ भावनाओं से खिलवाड़ किया है।

गौरतलब है कि विकीलीक्स के ताजा खुलासे के अनुसार जेटली ने 2005 में एक अमरीकी राजनयिक के साथ बातचीत में हिंदुत्व को भाजपा के लिए एक अवसरवादी मुद्दा बताया था। हालांकि जेटली ने इस का खंडन करते हुए कहा है कि उन्होंने अवसरवादी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। यह न तो उनका विचार है और न उनकी शब्दावली है।

दूसरी तरफ, बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि हिंदुत्व मुद्दे पर पार्टी नेता अरुण जेटली के खिलाफ विकिलीकक्स केबल में बातचीत की गलत व्याख्या की गई है। अरुण जेटली पार्टी के प्रतिबद्ध नेता हैं और वे ऐसे शब्द नहीं बोल सकते। मैंने अरुण जी से बात की और उन्होंने इससे इनकार किया है।गडकरी ने कहा कि सिब्बल की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, उनकी उम्र हो चुकी है, वो इस तरह से फालतू बयान समय-समय पर देते रहते हैं। उनकी पार्टी भी इस बारे में जानती है तभी तो उनको कोई तवज्जो नहीं मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+