भारत ने अपनाया कड़ा रवैया, कहा दाउद को सौंप दे पाकिस्‍तान

Dawood Ibrahim
दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच होने वाला विश्‍व कप का सेमीफाइनल मैच सियासत की पिच पर भी अहम साबित होने जा रहा है। मुकाबले से ठीक पहले आज दिल्ली में दोनों देशों के गृह सचिवों की बातचीत हुई। जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था कि क्रिकेट के साये में हो रही इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी तो वैसा ही हुआ। भारत ने आतेकियों को
लेकर पाकिस्‍तान पर जबरदस्‍त दबाब बनाया है। भारत ने पाकिस्तान को 40 आतंकियों की सूची सौंपी है। इस सूची में माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल है।

दाऊद के अलावा सूची में भटकल बंधुओं और इलियास कश्मीर का नाम भी शामिल है। भारत ने तो खुली भाषा में पाकिस्‍तान से कह दिया है कि आप हमें दाउद सौंप दें। इसके अलावा इस सूची में मुंबई आतंकी हमले से जुड़े आतंकियों के नाम हैं। भारत ने सूची सौंपते हुए पाकिस्‍तान से एक बार फिर कड़े अंदाज में इन कुख्‍यात आतंकियों को सौंपने की बात कही।

गौरतलब है कि सोमवार को यह बैठक भारतीय गृह सचिव जीके पिल्लई और पाकिस्तान के गृह सचिव चौधरी कमर जमां की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमण्डल के बीच हुई। मंगलवार को बैठक के बाद एक साझा बयान जारी किए जाने की उम्मीद है। गृह सचिव स्तरीय इस बातचीत से करीब दो साल से ज्यादा समय से जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+