गुर्जरों ने लड़कियों के जींस पहनने, मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया

हरियाणा। गुर्जरों ने हरियाणा में अपनी बिरादरी की लड़कियों को फरमान सुनाया है कि वे न तो जींस पहनेंगी और न ही मोबाइल रखेंगी। यह आदेश शनिवार को सहारनपुर के विजय सिंह पार्थिक कन्या विद्यालय में हरियाणा व उत्तर प्रदेश के 52 गांवों की गुर्जर पंचायतों ने सुनाया है।

इस आदेश पर पेश किए गए प्रस्ताव पर आम सहमति बनने के पश्चात लड़कियों पर इस प्रकार का प्रतिबंध लगाया गया है। गुर्जर समाज के यशपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि लड़कियों के जींस पहनने व मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और सदि समाज की कोई लड़की फैसला नहीं मानेगी तो हमें उसे मनवाना आता है।

गौरतलब है कि हरियाणा की खाप पंचायतों ने भी पहले लड़कियों के जींस पहनने पर कई सवाल उठाये थे, लेकिन ऐसा कोई नियम लागू नहीं हो पाया था। अब पंचायत का यह नियम कहां तक कारगर सिद्ध होता है, यह तो समय बतायेगा, लेकिन हां यह जरूर है कि ऐसे फरमान मानवाधिकार के कानून का उल्‍लंघन जरूर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+