फरीदाबाद: नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो देने पड़ेंगे 15000 रुपए

डा. कुमार ने फैसला लिया है कि चालान अधिक होने पर लोग वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने से डरेंगे। वहीं हादसे रोकने के लिए नेशनल हाई-वे से जुडऩे वाली लिंक रोड पर रात में चमकने वाले ब्रोकन टाइल्स लगाकर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे काफी हद तक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। यातायात नियम बनाने से पहले मनोविज्ञान और परिवहन प्रणालियों के उपयोगकर्ताओं को ट्रैफिक नियमों के ज्ञान के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। नियम कानून बनाने से पहले मनोविज्ञान की तर्ज पर लोगों की आदत में शुमार करने पर बल दिया गया है।
दरअसल शहर के ट्रैफिक संकेत मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। यातायात संकेत के कारण ही कई बार दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर चल रही गाडिय़ों की गति सीमा कम या ज्यादा करने के लिए जो संकेत लगे होते हैं, उसे स्थानीय लोग ही समझते हैं।
इस दौरान अक्सर बाहरी लोग आकर नियम कानून को तोड़ देते हैं। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क पर दुर्घटनाओं से लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे की भी जरूरत है। यह कैमरे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान लगने थे, लेकिन अभी तक नहीं लगे। सुरक्षित सफर के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ऑटो चालकों के भी चालान काटे जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications