जाटों ने खाली किये रेलवे ट्रैक, शाम तक चलेंगी ट्रेनें

Jat leader Yashpal Malik
हिसार। जिंद में शुक्रवार देर रात चली लंबी बैठक के बाद हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश के जाट रेवले ट्रैक खाली करने को राजी हो गए। शनिवार दोपहर बाद से जाटों ने रेलवे ट्रैक खाली करने भी शुरू कर दिए हैं। हिसार-भिवानी रूट पर रेलवे लाइन पूरी तरह खाली भी हो गई है। उम्‍मीद है देर शाम तक इन रूटों पर ट्रेने दौड़ने लगेंगी और जीवन फिर से सामान्‍य हो जाएगा। लेकिन सरकार को यह बात ध्‍यान में रखनी होगी कि उसके पास सिर्फ छह महीने का समय है, अगर आरक्षण की प्रक्रिया इस अवधि में पूरी नहीं हुई, तो इससे भी बड़ा आंदोलन हो सकता है।

जी हां केंद्र व हरियाणा सरकार को यह बात ध्‍यान रखकर ही जाटों के आरक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा। हम आपको बता दें कि कल की वार्ता में सरकार ने जाटों से 3 माह का समय मांगा था। जाटों ने इसे बढ़ाकर 6 माह का कर दिया है। अब सरकार की जिम्‍मेदारी बनती है कि अगर आश्‍वासन दिया है तो अपने वादे पर खरा उतरना पड़ेगा।

जाट आरक्षण समिति के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष यशपाल मलिक ने साफ कहा है कि सरकार को छह माह का समय तो दिया है, लेकिन अगर समय सीमा पूरी होने तक आरक्षण नहीं मिला तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा और उसकी जिम्‍मेदार सरकार होगी।

उधर हरियाणा के हिसार, भिवानी, सिरसा और जिंद से दिल्‍ली के लिये जाने वाले रेलवे रूटों पर जाटों ने ट्रैक खाली कर दिए हैं। वहीं सिरसा, रामायण, हिसार, जिंद, आदि रेलवे स्‍टेशनों पर फिर से चहलकदमी शुरू हो गई है। टिकट काउंटर खुल गए हैं और लोगों का आवागमन शुरू हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+