इंदौर से अपहृत व्यापारी पुत्र की हत्या
इंदौर। इंदौर से अपहृत सुपारी व्यापारी के बेटे अब्दुल समद की हत्या कर दी गई। किशोर की हत्या के बाद शहर के कई इलाकों में तनाव बढ़ गया और बाजार बंद करा दिए गए।
पुलिस के मुताबिक एम.जी. रोड निवासी और बॉम्बे सुपारी एंड ड्राईफ्रूट्स के मालिक गुल मोहम्मद के बेटे अब्दुल समद (17) बुधवार दोपहर को पासपोर्ट बनवाने निकला मगर घर नहीं लौटा। गुरुवार को अपहर्ताओं ने समद के मोबाइल से पांच लाख की फिरौती मांगी।
शुक्रवार को समद का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। शहर के कोठारी बाजार, एम.जी. रोड, जेल रोड आदि इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करा दिए। विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications