म्यांमार में भूकम्प मृतकों की संख्या 74 पहंची

अधिकारियों ने बताया कि भूकम्प के कारण 244 मकान, नौ सरकारी कार्यालय और 14 बौद्ध मठ नष्ट हो गए। भूकम्प का केन्द्र तचिलेक के 50 किलोमीटर उत्तर में था। म्यांमार के समाज कल्याण, राहत एवं पुनर्वास मंत्री मुआंग मुआंग श्वे ने भूकम्प की चपेट में आए इलाके का जायजा लिया। गैर सरकारी संगठन म्यांमार रेड क्रॉस सोसायटी और क्रिसेंट सोसायटी ने भूकम्प प्रभावित इलाके में 1,000 राहत पैकेज भेजे हैं लेकिन उसे बांटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वयं सेवी संगठन 'मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स' ने एक बयान में बताया,"यांगून से भूकम्प की चपेट में आए इलाके तक कार के जरिए पहुंचने में तकरीबन चार दिन लग जाएंगे और तचिलेक हवाई अड्डे के लिए हफ्ते में दो दिन विमान सेवाएं हैं।" यांगून और नेपेडा शहर में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकम्प गुरुवार को स्थानीय समयानुसार शाम 8.25 बजे आया। इसका केन्द्र म्यांमार के पूर्वोत्तर में हिस्से में था।
अधिकारियों ने बताया कि थाईलैंड के चियांग राइ में भूकम्प के कारण दीवार ढहने से 55 वर्षीया महिला हॉन्ग खाम्पिंग की मौत हो गई। दीवार कमजोर बताई जा रही थी। चियांग राइ आपदा निवारण कार्यालय के प्रमुख चियाथा मॉइस्ट्रेट ने बताया, "उत्तरी थाईलैंड में किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।" आपदा राहत संगठन वर्ल्ड विजन के मुताबिक ताली कस्बा थाईलैंड-म्यांमार सीमा पर स्थित तचिलेक कस्बे से 24 किलोमीटर और बैंकाक से 680 किलोमीटर दूर स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications