हड़ताल: उत्तर प्रेदश में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पम्प

प्रदेश में इस वक्त तेल कम्पनियों द्वारा संचालित प्रतिष्ठानों समेत करीब 3600 पेट्रोल पम्प हैं। यूपीपीटीए का आरोप है कि सरकार ने पेट्रोल पम्पों से वसूले जाने वाले गृह कर और जल कर को 10 से 50 गुना तक बढ़ा दिया है जबकि इसके मुकाबले काफी कम मुनाफा होने की वजह से पेट्रोल पम्प मालिक वह कर चुकाने में असमर्थ हैं।
संघ की मांग है कि सरकार इस बढ़ोत्तरी को न्यायसंगत बनाए। संघ का तर्क है कि वर्ष 2007 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव और 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दलों को भेजने के लिए सरकारी वाहनों के वास्ते हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल उधार लिया गया था लेकिन उसका पूरा भुगतान आज तक नहीं किया गया है। संगठन की यह भी मांग है कि सरकार पेट्रोल और डीजल की तरह ल्यूब्रिकेटिंग तेल को भी वैट के दायरे से बाहर करे।
इस हड़ताल में कंपनी के डायरेक्ट पेट्रोल पम्प शामिल नहीं हैं, लिहाजा वे पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications