कानपुर विवि- नकल की तो लगेगा 5000 रुपए जुर्माना

Kanpur University
लखनऊ। विश्वविद्यालय व कालेज के छात्र यदि नकल करते पकड़े गए तो उन्हें पांच हजार रुपये देने होंगे। परीक्षार्थियों पर लगाए जाने वाले इस जुर्माने के निर्णय लिया जा चुका है। कानुपर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध कालेजों में 25 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए नयी नियमावली तैयार कर ली गयी है, जिसके अंतर्गत नकल करते पकड़े जाने पर 5000 रुपए जुर्माना ठोका जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश दिया है कि परीक्षाओं में अगर कोई छात्र नकल करता हुआ पकड़ा जाएगा तो उसे पांच हजार रूपए का आर्थिक दंड अदा करना होगा। यहीं नहीं यदि किसी परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल पकड़ी गई तो उस कालेज के प्रबंधन पर 2 से 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

कानुपर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हर्ष कुमार सहगल के अनुसार विश्वविद्यालय से 565 कालेज संबद्ध हैं, जिनमें 25 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षाओं के दौरान नकल को प्रभावी ढंग से रोका जा सके इसके लिए परीक्षा समिति ने यह निर्णय लिया कि यदि कोई छात्र या छात्रा नकल करता पाया गया तो उसके ऊपर आर्थिक दण्ड लगाया जाएगा।

नियमों के तहत पहली बार उससे पांच हजार रूपए का आर्थिक दंड लिया जाऐगा, लेकिन यदि वह दूसरे साल फिर नकल करता पकड़ा गया तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। परीक्षा समिति ने सामूहिक नकल की रोकथाम के लिए भी नियम सख्‍त कर दिए हैं। इस बार यदि किसी परीक्षा केन्द्र पर सामूहिक नकल पकड़ी गयी तो उस कालेज के प्रबंधक, केन्द्र व्यवस्थापक और प्राचार्य को दो से पांच लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।

इतना नहीं यदि मामला गंभीर रहा तो कालेज की संबद्धता और मान्यता तक समाप्त करने पर विचार किया जा सकता है। इसके लिए परीक्षा समिति ने नौ उडऩदस्तों का भी गठन कर दिया है।

उडऩ दस्तों को पहले से यह नहीं बताया जाएगा कि उन्हें किस कालेज का निरीक्षण करना है इसके लिए सवेरे रणनीति तय की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले उडऩदस्ते को निरीक्षण किए जाने वाले केन्द्र का नाम बताया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+