हर बार नये बिहार से मुलाकात होती है : बिल गेट्स
बिल गेट्स ने कहा वो लगातार अपने प्रोजेक्ट का जायजा लेने भारत आते रहते है, उनका बिहार में भी हमेशा आना-जाना लगा रहता है, लेकिन हर बार वो वहां पर नये बिहार से मिलते है। बिहार में लगातार सुधार हो रहा है, उसमें सार्थक परिवर्तन हो रहे हैं।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल बिल गेट्स और निवेशक वॉरेन बफेट बुधवार को बिहार का दौरा करने के बाद गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। गेट्स अपनी पत्नी मिलिंडा के साथ बिहार पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने फांउडेशन की ओर से चलाये जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। जबकि बफेट
बेंगलुरू में कई बैठकें करने के बाद यहां पहुंचे हैं।
गेट्स और बफेट की यात्रा का एक ही उद्देश्य है। इस दौरान वे भारत के धनवान लोगों को उनकी समृद्धि का कुछ हिस्सा परोपकारी कार्यो के लिए दान में देने को प्रेरित करेंगे। पिछले साल उन्होंने इसी उद्देश्य के साथ चीन की यात्रा की थी। दोनों को उम्मीद है कि 'फोर्ब्स' पत्रिका की सूची में शामिल 50 अमीर भारतीयों सहित कई अन्य धनवान लोग भी परोपकारी कार्यो की ओर ध्यान देंगे।
'फोर्ब्स' की इस सूची में 55 वर्षीय गेट्स दूसरे स्थान पर हैं। वह 56 अरब डॉलर की सम्पत्ति के मालिक हैं। वहीं 80 वर्षीय बफेट अपनी 50 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बफेट प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों से मुलाकात करेंगे। वह बर्कशायर हैथवे कम्पनी द्वारा शुरू की गई बीमा योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को भी सम्बोधित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications