अमेरिका ने लीबिया की 14 तेल कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध
त्रिपोली । लीबिया के तानाशाह गद्दाफी को सबक सिखाने के लिए अमेरिका लीबिया को सैन्य और आर्थिक हर मोर्चे पर घेर रहा है। एक ओर ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस की सेनाएं लीबिया के सैनिकों पर हवाई हमले कर रही हैं वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने लीबिया को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उसकी 14 तेल कंपनियों को भी अपनी निशाना बनाया है।
अमेरिका ने लीबिया की 14 तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लागू किए हैं। यह कंपनियां तेल के वितरण, खनन और शुद्धीकरण से संबंधित हैं। इन सभी कंपनियों का मालिकाना हक लीबिया की सरकार के पास है। इन कंपनियों पर प्रतिबंध लागू करने से गद्दाफी के आर्थिक स्रोत का मुख्य द्वार बंद हो जाएगा।
अमेरिका के आला अधिकारी सुबीन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियम के मुताबिक सभा देश इन कंपनियों का बहिष्कार करेंगे जिससे गद्दाफी के पास इन कंपनियों से आने वाली आय खत्म हो जाएगी। प्रतिबंध के मुताबिक लीबिया के नेशनल ऑयक कॉर्पोरेशन की संपत्ति सभी देशों में जब्त कर ली जाएगी। अब देखना ये है कि गद्दाफी अमेरिका की इस चाल का जवाब अपनी किस कूटनीतिक रणनीतिक के जरिए देते हैं।













Click it and Unblock the Notifications