आदर्श घोटाले में सेना के 'दीपक' दोषी, सीबीआई करे जांच
भारतीय सेना की कोर्ट ऑफ इक्वायरी ने मुंबई के आदर्श सोसायटी घोटाले में पूर्व सैन्य अध्यक्ष दीपक कपूर और जनरल एनसी विज को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने चार अन्य लेफ्टिनेंट जनरल और तीन मेजर जनरल को भी दोषी पाया है। कोर्ट ने सेना के इन अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारियों को भी संदिग्ध पाया है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में अब सीबीआई को जांच करनी चाहिए। सेना ने कोर्ट की रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय में भेज दी है।
इससे पहले रक्षा मंत्री एके एंटनी इस मामलो को जांच के लिए सीबीआई को सौंप चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कारगिल के शहीदों के परिजनों के लिए मुंबई के कोलाबा में बनाई गई 31 मंजिला इमारत के ज्यादातर फ्लैट्स सेना के आला अधिकारियों ने अपने नाम कर लिए। इस मामले में नाम आने के बाद महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले में नाम आने के बाद भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों की खूब किरकिरी हुई है।













Click it and Unblock the Notifications