यूपी बोर्ड परीक्षा में धरे गये 104 फर्जी परीक्षार्थी

राजधानी के हरिश्चन्द्र सिंह इंटर कालेज में बुधवार को सुबह की पाली में गणित की परीक्षा के दौरान जब प्रवेश पत्रों की जांच की गई तो 104 लोगों को किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर इम्तेहान देते पकड़ा गया।
इन सभी फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार करने के बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पकड़े गए युवकों में से ज्यादातर लोग सहारनपुर, बिजनौर और मेरठ के निवासी हैं और उन्हें प्रश्न पत्र हल करने के लिए धन दिया गया था।
यूपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसके पीछे किसी बड़े नकल माफिया का हाथ होने की आशंका जताई है। यही नहीं छात्रों से पूछताछ के बाद संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications