कृतज्ञ राष्ट्र भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को कर रहा है याद
लखनऊ। देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को देशवासी भले ही भूल गए हों परन्तु जौनपुर जिले में उन्हें अभी भी याद किया जा रहा है। हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मीबाई बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीदों के 80वें बलिदान दिवस पर उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित क्रांति स्तंभ और शहीद भगत सिंह पार्क में एक सभा आयोजन किया गया। सभा में हन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मीबाई बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद भगत सिंह शहीदे आजम, राजगुरू व सुखदेव की याद में दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर उन्हें पुष्पांजलि दी। शहीदों की याद में भगत सिंह की प्रतिमा पर वामपंथी दलों के नेताओं व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा जौनपुर जिले के अधिवक्ताओं ने एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। देश की आजादी के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर कर देने वालों भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 में अंग्रेजी सरकार ने भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को फांसी दे दी थी।













Click it and Unblock the Notifications