हसन अली के सीए के घर ईडी का छापा

शिंदे ने बताया कि, मैं आयकर न्यायाधिकरण से जुड़े एक पेशेवर मामले के सिलसिले में मंगलवार से मुम्बई में हूं। उन्होंने कहा, ईडी अधिकारियों द्वारा मेरे घर की तलाशी लिए जाने की खबर मिलने के बाद मैं पुणे लौट रहा हूं। तलाशी पर चिंता जाहिर करते हुए शिंदे ने कहा कि वह केवल पेशेवर तौर पर अली के सीए हैं। उन्होंने कहा, चार्टर्ड एकाउंटेंट होने के नाते मेरे आवास पर छापेमारी अनुचित है।
उन्होंने कहा, घर पहुंचने के बाद ही मैं इसके बारे में सही तरीके से बता पाउंगा। शिंदे ने कहा कि ईडी पुणे के हदाप्सार इलाके में स्थित उनके दफ्तर पर भी छोपमारी करने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि हसन अली खान 24 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications