प्रणव बाबा बोले नहीं लगेगा एसी अस्पतालों में सर्विस टैक्स
नई दिल्ली। तमाम मुश्किलों को झेल रही कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को एक सुखद खबर सुनाई है। और वो ये है कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2011-12 के वित्तीय बजट में एसी अस्पतालों पर प्रस्तावित पांच फीसदी सर्विस टैक्स हटाने का ऎलान कर दिया है। प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को संसद में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर सर्विस टैक्स लगाने के प्रस्ताव को वापस लिया जा रहा है।
इसके साथ ही प्रणब दा की पोटली से ये भी तोहफा निकला कि अब मेडिकल टेस्ट पर भी कोई सर्विस टैक्स नहीं लगेगा। गौरतलब है कि फरवरी में पेश किए गए बजट में हेल्थकेयर पर सर्विस टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन सरकार ने जनता को राहत देते हुए इसे वापस लेने का फैसला किया है।













Click it and Unblock the Notifications