मिस यूनिवर्स के मुस्लिम प्रतिभागी को मिली जान से मारने की धमकी

लंदन। अभी तक तो केवल फिल्मो में देखा गया था और कहानियों में पढ़ा गया था कि मुस्लिम होने के कारण महिलाओं को मॉडलिंग और फिल्मों में जाने की मनाई थी लेकिन ये कड़वी सच्चाई इन दिनों लंदन में देखी जा रही है। जहां होने वाले मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में एक महिला प्रतिभागी को जान से मारने की धमकी सिर्फ इसलिए मिल रही है क्योंकि वो मुस्लिम हैं। उसके ऊपर इस्लाम विरोधी काम करने का आरोप लगा है।

ब्रिटेन की तरफ से मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए जी जान से जुटी एक 24 वर्षीय शना बुखारी को कट्टरपंथियों ने जान से मारने की धमकी दी है। मुस्लिम कट्टरपंथियों का कहना है कि वह ऐसा करके इस्लाम का अपमान कर रही हैं। शना बुखारी ब्रिटेन में मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट के चुनाव के क्वालिफाइंग राउंड में पहुंच चुकी हैं।

जब से उनके इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने की खबर आई है, तभी से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। बुखारी ने बताया कि उसे फेसबुक पर 300 नफरत भरे संदेश मिल चुके हैं। पिछले हफ्ते ही उसे जान से मारने की धमकी मिली है। बुखारी ने अपनी सुरक्षा के लिए एक प्राइवेट सिक्युरिटी फर्म से भी संपर्क किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+