तमिलनाडु सरकार ने सादिक बाचा का केस सीबीआई को सौपा
सादिक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित अपने आवास में फांसी पर लटके पाए गए थे। उन्हे सबसे पहले उनकी पत्नी रेहा बानू ने फांसी पर लटके देखा। रेहा भी सादिक की मौत के समय घर पर नहीं थीं। वह अपने बच्चों के स्कूल गई हुई थीं। सादिक की मौत जब हुई उस समय वह घर पर अकेले थे। रेहा ने घर वापस आने के बाद सादिक के बहुत देर तक दरवाजा ना खोलने पर पड़ोसियों की सहायता से घर का दरवाजा खोला और सादिक को फैंसी पर लटके देखा। सादिक को फांसी से उतार कर नीचे लिटाने का काम रेहा और उनके तीन पड़ोसियों ने किया जो रेहा की मदद के लिए सादिक के घर पहुंचे थे।
बाद में सादिक को चेन्नई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। यहां ये बात उल्लेखनीय है कि डॉक्टर्स ने साफ कर दिया है कि सादिक को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। सादिक के शव को चेन्नई के एक दूसरे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के गुरुवार शाम तक आने की उम्मीद है। इधर, सादिक की हत्या की भी अटकलें मीडियावालों और अन्य लोगों द्वारा लगाई जा रही हैं। हालांकि सादिक की पत्नी रेहा का कहना है कि सादिक पर सरकारी गवाह बनने का काफी दबाव था इसलिए वह बेहद तनाव में थे।













Click it and Unblock the Notifications