आईआईटी छात्र ने लड़की के वेश में गर्ल्‍स हॉस्‍टल में रात बिताई

गोरखपुर। सुनहरे भविष्‍य से महज चंद कदम की दूरी पर खड़ी इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने अपने ही हाथों अपना भविष्‍य बर्बाद कर डाला। अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने की चाहत ने उसे कॉलेज से बाहर कर दिया। असल में उसने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए कोई पार्क या रेस्‍त्रां चुनने के बजाये अपना कॉलेज हॉस्‍टल चुन लिया। और तो और उसका ब्‍वॉयफ्रेंड भी उससे मिलने के लिए एकदम फिल्‍मी स्‍टाइल में लड़की का वेश धारण कर गर्ल्‍स हॉस्‍टल में घुस गया। वो अपनी गर्लफ्रेंड के कमरे में 2 दिन तक रहा। यह पढ़कर आप भी चौंक जायेंगे कि लड़की गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज की और लड़का इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी दिल्‍ली का छात्र है। यह मामला 7 मार्च का है, जिसका खुलासा शुक्रवार को हुआ।

हुआ यूं कि एमएमएमईसी में बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा सीमा (बदला हुआ नाम) अपने ब्‍वॉयफ्रेंड व आईआईटी के छात्र राजेश (बदला हुआ नाम) से मिलना चाहती थी। सीमा के प्रेम में राजेश दिल्‍ली से गोरखपुर पहुंच गया। यहां भी उन्‍होंने मिलने के लिए कोई होटल, रेस्‍त्रां या पार्क चुनने के बजाये कॉलेज का वो गर्ल्‍स हॉस्‍टल चुना, जहां सीमा रहती थी। सीमा की रूममेट छुट्टियों में घर गई हुई थी। उसी का फायदा उठाते हुए राजेश लड़की का वेश धारण करके सरस्‍वती गर्ल्‍स हॉस्‍टल में दाखिल हो गया।

दो दिन तक राजेश सीमा के साथ उसके कमरे में रह रहा। जब अगल-बगल के कमरों में पढ़ाई कर रहीं लड़कियों को इस बात की सुगबुगाहट हुई तो सीमा और राजेश सतर्क हो गये। जिस समय लड़कियां वॉर्डन से शिकायत करने गईं, उसी समय राजेश वहां से भाग निकला। सुबह मामला कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचा तो प्रॉक्‍टोरियल बोर्ड ने सीमा से कड़ी पूछताछ की। देखते ही देखते सीमा डर के मारे रो पड़ी और सब कुछ अपने मुंह से बयान कर दिया।

प्रॉक्‍टोरियल बोर्ड ने तत्‍काल ऐक्‍शन लेते हुए सीमा को कॉलेज से निष्‍कासित कर दिया और आईआईटी दिल्‍ली को एक पत्र लिखकर राजेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली। लड़का-लड़की दोनो आगरा के रहने वाले हैं।

जरा सोचिए प्‍यार में अंधी हुई सीमा ने अपने ही हाथों से अपना कॅरियर चौपट कर डाला। छात्राओं के मुताबिक हाल ही में कैम्‍पस प्‍लेसमेंट में सीमा का सेलेक्‍शन एक बड़ी कंपनी में हो गया था। अब राजेश का करियर आईआईटी दिल्‍ली तय करेगा। दूसरी ओर इस कांड ने एमएमएमईसी में गर्ल्‍स हॉस्‍टलों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। हॉस्‍टल में दाखिल होते वक्‍त भले ही प्रशासन से चूक हुई, लेकिन भागते वक्‍त सिक्‍योरिटी गार्ड क्‍यों नहीं पकड़ पाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+