सोनिया के दामाद की बढ़ती दौलत बनीं कांग्रेस की मुसीबत
नेता विपक्ष की गद्दी पर बैठी भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि वो और उनकी सरकार लगातार कांग्रेस के दामाद राबर्ट वाड्रा की बढ़ती संपत्ति और कारोबार के बारे में दस्तावेज जुटा रहे है। कि अचानक पिछले दो सालो के अंदर ही प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा की दौलत दिन दूनी और रात चौगुनी कैसे बढ़ गई।
आपको बता दें कि गुरूवार को संसद में काले धन का मामला औऱ सांसदों की खरीद-फरोख्त का मामला छाया रहा जिसके चलते लोकसभा को 12 बजे तक स्थगित भी कर दिया गया। स्वराज ने कांग्रेस को हर मोड़ पर विफल और भ्रष्ट्राचार करार दिया उन्होंने पीएम मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग कर डाली।
गौरतलब है कि सोनिया-राजीव गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी के पतिदेव राबर्ट बाड्रा ने पिछले दो सालों के अंदर करोड़ो का निवेश कर डाला है। इसके अलावा राबर्ट ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में करोड़ो की जमीनें खरीदी है और दिल्ली के बड़े होटल में उनकी 50 फीसदी हिस्सेदारी भी है।













Click it and Unblock the Notifications