मुंबई में ढही पांचमंजिला इमारत, 4 की मौत
मुंबई | मुंबई के पायधुनी इलाके में गुरुवार सुबह-सुबह एक जर्जर इमारत ढहने से उस इमारत में रहे रहे कई परिवार मलबे में दब गए और उनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पायधुनी इलाका दक्षिण मुंबई में स्थित है।
इमारत गिरने की खबर पाकर बचाव दल के लोगों ने वहां आकर राहत कार्य करना शुरू कर दिया है। मलबे में दबे अधिकांश लोगों को बाहर निकाल लिया है। लेकिन अभी मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक, इमारत बेहद कमजोर हो गई थी और मुंबई के नगर निगम ने इमारत को खाली करने का नोटिस दिया था लेकिन इमारत में रह रहे लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आखिरकार इस हादसे में एक बार फिर 4 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ा। सरकार ने अब तक मृतकों के लिए मुआवजे की घोषमा नहीं की है।













Click it and Unblock the Notifications