महाराष्ट्र: श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी, 17 की मौत
नागपुर | गुरुवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस महाराष्ट्र के बुलदाना शहर के एक पुल को पार करते हुए नदी में गिर गई। इस हादसे में 17 श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर है। बस के 28 यात्री इस दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुए हैं।
महाराष्ट्र के बुलदाना शहर के मलकापुर कस्बे में स्थित नंगाना पुल शिरड़ी से लौट रहे तीर्थयात्रियों के लिए जानलेवा साबित हुआ जब ये श्रद्धालु शिरड़ी और शनिशिग्नापुर से दर्शन करके लौट रहे थे। दुर्घटना का शिकार हुई बस में सवार अधिकांश यात्री राज्य के वर्दा जिले के रहने वाले थे।
दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुल के पास बचाव कार्य जारी है लेकिन बस चालक ने अपना नियंत्रण कैसे खो दिया, इस बारे में अभी कोई विवरण उपलब्ध नहीं हो सका। इस के अलावा आज राज्य की राजधानी मुंबई में जर्जर बहुमंजिला इमारत गिरने से चार लोगों के मारे जाने की भी सूचना मिली है।













Click it and Unblock the Notifications