आरक्षण आंदोलन: होली में भी ट्रेनें रोके रहेंगे जाट

लखनऊ। प्रदेश में जाटों का आरक्षण थमने का नाम नहीं ले रहा है। होली का त्योहार नजदीक है, जिससे लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे आन्दोलनकारियों ने आज 11वें दिन भी अपना आंदोलन जारी रखते हुए स्पष्ट कर दिया कि मांग पूरी होने तक वह रेल लाइनों से नहीं हटेंगे चाहे होली पर लोग घर जा पायें या नहीं, उनकी होली रेलवे ट्रैक पर ही मनेगी।

आन्दोलनकारियों ने आज कहा कि उनके लिये आरक्षण ज्यादा जरूरी है होली तो हर साल आती है। उन्हें इससे भी कोई मतलब नहीं कि रेल लाइन बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले पांच मार्च से ज्योतिबाफूलेनगर के काफूरपुर रेल लाइन पर आन्दोलनकारियों का धरना आज 11वें दिन भी जारी रहा और लखनऊ व दिल्ली के बीच ट्रेने नही चलीं। आन्दोलन को देखते हुये उत्तर रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिये रद्द कर दिया है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले आरक्षण की मांग को लेकर आन्दोलन चला रहे आन्दोलनकारियों ने धमकी दी है कि होली के बाद दिल्ली में पानी और पेट्रोल की आपूर्ति रोक दी जायेगी।

जाटों की जिद के आगे रेल प्रशासन भी बेबस है और होली के त्यौहार के पहले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है जबकि लगभग पचास जोडी रेल गाडियां निरस्त कर दी गयी है और लबी दूरी की तमाम गाडियां मार्ग बदलकर चलायी जा रही है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) जाटों को आरक्षण दिये जाने पर खुल कर सामने आ गया है और पार्टी का आज दिल्ली के जन्तर मन्तर पर धरना हो रहा है। धरने में रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, उनके सांसद पुत्र जयंत चौधरी, पार्टी के सभी सांसद और विधायक शामिल हो रहे हैं।

रेलवे विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से असहयोग की शिकायत करते हुए हर्जाने के लिए अदालत जाने का निर्णय लिया जिसे उसने फिलहाल टाल दिया है। अनुमानत रेलवे को दस दिनों में यात्री व माल भाडे में लगभग तीन सौ करोड पये से अधिक की हानि हुई है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने आन्दोलन जारी रहने तक बारह एक्सप्रेस ट्रेन को स्थगित कर देने का निर्णय लिया है। इससे पहले पचास जोड़ी ट्रेन पहले ही रद्द की जा चुकी है।

लखनऊ में उत्तर रेल प्रशासन ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, सहारनपुर एक्सप्रेस, लखनऊ दिल्ली विशेष और वाराणसी दिल्ली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन को आन्दोलन के चलते रहने तक रद्द कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने लखनऊ मेल और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को दो दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिये निरस्त कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+