मुलायम-अखिलेश मु्द्दे पर नप सकती है मायावती, मीरा ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इन दिनों सपा-बसपा के बीच चूहा-बिल्ली का खेल चल रहा है लेकिन अब इस खेल में तीसरी कड़ी भी जुड़ गई है और वो है केन्द्र सरकार। अब आप पूछेंगें कि कैसे तो हम बताते हैं दरअसल सपा नेताओं द्वारा संसद में मुलायम-अशिलेश यादव को उनके घर में ही नजरबंद किये जाने का मु्द्दा उठाने के बाद लोकसभी अध्यक्ष मीरा कुमार ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से रिपेर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि यूपी में बसपा के खिलाफ सपा नेताओं ने तीनदिवसीय हल्ला-बोल प्रदर्शन किया था, जिसके चलते बसपा ने सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया था। और इस घटना के दो दिन बाद अखिलेश यादव को दो दिन बाद लखनऊ हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया, ताकि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लेने से उन्हें रोका जा सके।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश ने लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस उप महानिरीक्षक के खिलाफ शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लखनऊ से सांसद लालजी टंडन ने भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार 'निरंकुश' की तरह व्यवहार कर रही है। इस पर मीरा कुमार ने कहा कि वह लिखित में दें कि उत्तर प्रदेश प्रशासन के व्यवहार से उन्हें किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा।

मुलायम सिंह ने कहा कि उनके और अखिलेश की लिखित शिकायत लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को दी जानी चाहिए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मिलने के बाद वह इस पर फैसला लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+