यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं का सड़कों पर जाम प्रदर्शन

दूर तक रास्ता जाम होने के कारण पुलिस फोर्स भी मौके पर आसानी से नहीं पहुंच पा रही थी। पूर्व मंत्री कुमार सिंह गौर के नेतृत्व में भाजपा सदस्य गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल पर एकत्रित हुए जो इलाहाबाद, वाराणसी का हिस्सा है। उन्होंने बसपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
राजधानी लखनऊ में विरोध दिवस की शुरूआत कपूरथला क्षेत्र से हुई जहां कार्यकारिणी सदस्य अमित पुरी ने नेतृत्व की बागडोर संभालते हुए पुलिस की बरबर्तापूर्व कार्यवाही की घोर निन्दा की। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए भाजपाइयों ने कहा कि कार्यकर्ता शांति पूर्वक राजभवन जा रहे थे। प्रजातंत्र में इतना अधिकार तो सभी के पास होता है कि वह अपना विरोध शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त कर सकते हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी प्रकार के विरोध का दमन कर देना चाहती है जो प्रजातंत्र के लिए बेहतर नहीं है। पार्टी का प्रदर्शन राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी चल रहे हैं फिलहाल कहीं पर किसी भी प्रकार की अशांति एवं हंगामें की कार्यवाही नहीं हुई है।
इससे पहले कल देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में कानपुर में मुख्यमंत्री मायावती का पोस्टर फाड़ा तथा शहर के सिविल लाइन इलाके में मुख्यमंत्री पुतला फूंका। ज्ञात हो पुलिस लाठीचार्ज में कल 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे। भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय निकाय कानून में संशोधन के विरोध में ज्ञापन सौंपने लखनऊ में राजभवन की ओर जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications