घोटालों के 'राजा' पर चलेगा धोखाधड़ी का मुकदमा
नई दिल्ली। देश को सबसे बड़ा घोटाले को तोहफे के रूप में देने वाले ए राजा पर अब धोखाधड़ी का मुकदमा चलेगा। सीबीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में राजा की जो स्टेटस रिपोर्ट जमा की है उसके आधार पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस चलेगा। साथ ही सीबीआई 31 मार्च तक राजा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर देगी। सीबीआई कई टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करेगी।
सीबीआई ने बताया कि इस मामले में 44 लोगों से पूछताछ की गई है। साथ ही सीबीआई ने इस मामले में की गई छापेमारी की कार्रवाई के बारे में भी कोर्ट को विस्तृत जानकारी दी। जबकि कोर्ट ने सीबीआई को आयकर विभाग की ओर से कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के टेप की गई टेलीफोनिक वार्ता के ब्योरे को 29 मार्च तक प्रस्तुत करने को कहा है। केंद्र ने न्यायालय को आश्वासन दिया कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में मुकदमे के लिए 29 मार्च तक एक विशेष अदालत स्थापित की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications