भोपाल के अस्पताल की छत पर युवती का शव मिला
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल की छत पर एक युवती का शव मिला है। युवती की मां अस्पताल में भर्ती है, जबकि वह रविवार शाम से लापता थी। id="toptextpromo">पुलिस
के मुताबिक रौनक सलीम नाम की युवती की मां मधुमेह की बीमारी से पीड़ित है। वह कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती है। रौनक रविवार शाम घर से चाय लेकर अस्पताल आई थी, उसके बाद से लापता थी। रात तक पता न चलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सोमवार
सुबह अस्पताल की छत पर रौनक का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। युवती के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की है। हालांकि युवती के शव को देखते हुए साफ लग रहा है कि उसकी मौत से पहले उससे जबर्दस्ती की गई होगी।











Click it and Unblock the Notifications