कार खरीदने से मना करने पर बेटे ने की मां की निर्मम हत्‍या

Murder
गाजियाबाद। रविवार गाजियाबाद के हुसैननगर इलाके में एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता पर फरसे से वार कर दिया। इस हमले में मां की मौके पर मौत हो गयी और पिता गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। पुलिस ने हत्‍यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है वह अपने माता पिता पर जमीन बेच कर कार खरीदने का दबाव बना रहा था तथा मना करने पर उसने अपने मां-बाप पर फरसे से हमला कर दिया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुरादनगर के गांव हुसैनपुर में रोहताश अपने पिता अनूप कश्‍यप और मां मूर्ति देवी के साथ रह रहा था। रविवार को उसका मां-बांप से विवाद हो गया। रोहताश खेती की जमीन बेच कर कार खरीदने का दबाव बना रहा था जिसके लिये उसके मां बाप बिल्‍कुल तैयार नहीं थे।
जाजब माता-पिता ने जब जमीन बेचने से साफ मना कर दिया, तो रोहताश फरसे से पिता और मां की गर्दन पर वार किए। वार से उसकी मां की गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अनूप को मुरादनगर के आईटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर है। पुलिस औऱ घरवालों की माने तो रोहतास ने पहली बार कत्ल नहीं किया है। इससे पहले भी उसने इसी तरीके से अपने सगे चाचा पर हमला कर दिया था। साल 2004 में चाचा पर फावड़े से हमला किया था। उस हमले में चाचा भी बुरी तरह घायल हो गए थे। बाद में इसी वजह से उनकी मौत हो गई थी। लेकिन इन सभी मामलों में धरे जाने के बाद भी रोहतास को अपनी गलती का अहसास नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+