जापानी अधिकारियों ने माना हो गया हाईड्रोजन धमाका

शनिवार से जापान के परमाणु संयंत्रों में शुरू हुआ धमाकों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविरार को इंटरनेशनल ल्यूज एजेंसियों ने जापान के फुकुशीमा परमाणु संयंत्र के रिएक्टर नंबर 3 के फटने की सूचना दी। जापानी अधिकारियों ने ऐसे किसी धमाके से इंकार किया था। लेकिन अब जापानी अधिकारियों ने ये बात मान ली है कि फुकुशीमा के रिएक्टर नंबर 3 में भयानक हाइड्रोजन धमाका हुआ है। इसके अलावा जापान के ताकोई स्थिक परमाणु स्यंत्र को ठंडा करने वाले उपकरणों ने भी काम करना बंद कर दिया है।
इससे जापान में एक के बाद एक कई परमाणु संयंत्रों के फटने का खतरा बहुत बढ़ गया है। जापान के विशेषज्ञों के सामने परमाणु संयंत्रों को ठंडा करना सबसे चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फुकुशीमा का यह परमाणु संयंत्र देश की राजधानी टोक्यो से सिर्फ 150 किमी दूर है। जापान में इस बात पर गहनता से विचार-विमर्श चल रहा है कि परमाणु संयंत्रों को ठंडा करने के लिए समुद्र के पानी का उपयोग, सही होगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications