'मौसेरे भाई से शादी करना चाहती थी इसलिए मार दिया'

करमवीर ने अपनी बेटी की हत्या करना कबूल कर लिया है। करमवीर ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसकी बेटी भूरो अपने ही मौसेरे भाई संजय (26) से प्रेम करती थी। 28 फरवरी को उसने भूरो को मेरठ में अपने रिश्तेदारों के बीच छोड़ दिया और अगले दिन वह उसे साथ लेकर लौट रहा था, तभी संजय को लेकर बेटी के साथ उसकी बहस हुई। मंगरोली पहुंचकर उसने बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को एक खेत में अपने दो भतीजों नरेंद्र और डालू की मदद से गाड़ दिया। तीसरे दिन उसने शव को निकालकर जला दिया।
पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने कहा, "काफी दिनों तक लड़की के गायब रहने पर संजय ने नोएडा फेज-दो पुलिस को सूचना दी। करमवीर पहले तो अपनी अन्य पांच बेटियों में से एक को भूरो बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। पुलिस नरेंद्र और डालू की तलाश कर रही है।"












Click it and Unblock the Notifications