मायावती के बाद हुड्डा भी जाटों के समर्थन में
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को जाटों का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इनकी मांग मान लेनी चाहिए। हिसार के आजाद नगर में रैली को संबांधित करते हुए हुड्डा ने जाट समुदाय से अपील की कि वे अपने आंदोलन के दौरान ऐसा कोई काम ना करें, जिससे राज्य को हानि पहुंचे।
उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों को बरगला रहे हैं। हम आपको बता दें कि कांग्रेस के हेते हुए भी हुड्डा सिर्फ इसलिए समर्थन दे रहे हैं, क्योंकि यदि राज्य में शांति व्यवस्था बहाल नहीं हुई, तो उनके लिए समस्याएं बढ़ जाएंगी।
दोनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों के समर्थन मिलने के बाद जाटों का मनोबल और बढ़ गया है। सोमवार की सुबह प्राप्त हुई ताज़ा सूचना के मुताबिक जाट समुदाय के लोग हिसार के महयर, झुप्पा, हिसार, गाजूपुर, भिवानी, फतेहाबाद, पानीपत और सिरसा के कई इलाकों में रेलवे ट्रैक जामकर बैठे हुए हैं। दिल्ली से हरियाणा एवं पंजाब जाने वाली 3 दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं, जबकि पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई।
उधर मुरादाबाद से दिल्ली रूट पर अभी भी रेलमार्ग बंद पड़ा है। उत्तर प्रदेश में जाटों का आंदोलन पहले की तरह जारी है।













Click it and Unblock the Notifications