गुवाहाटी के कांग्रेस मुख्यालय में बम धमाका, कई घायल

धमाका इतना जबर्दस्त था कि भवन की पूरी दीवार उड़ गई। यह ब्लास्ट ग्रेनेड से किया गया। पुलिस ने इसके पीछे उल्फा का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस के मुताबिक पंद्रह दिन पहले उल्फा की ओर से कांग्रेस को निशाना बनाये जाने की चेतावनी दी गई थी।
हालांकि कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उल्फा राज्य में चुनाव कराने नहीं देना चाहता है, इसलिए हो सकता है यह धमाका उनकी एक चेतावनी हो। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक दिन पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने सीटों पर प्रत्याशियों की सूची घोषित की थी।
पंद्रह दिन पहले दी गई चेतावनी में उल्फा ने जनता से भी कहा था कि वो कांग्रेस की सभाओं में नहीं जाये।












Click it and Unblock the Notifications