दिल्ली पुलिस : एक तरफा जूनूनी मुहब्बत की शिकार हुई राधिका तंवर

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का सिरदर्द बनीं राधिका तंवर की मौत क्यों हुई इस बात की तह तक को अभी कोई नहीं पहुंचा है लेकिन इतना तो तय है कि पुलिस ने जो साक्ष्य प्रस्तुत किये है उससे यही पता चलता है कि राधिका की मौत एक सरफिरी मुहब्बत का नतीजा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राम सिंह दिल्ली विवि की राधिका से एकतरफा मुहब्बत करता था

वो सन् 2007 से उसको तंग किया करता था, उसकी इसी हरकत से परेशान होकर राधिकाने उसे सरेआम थप्पड़ भी मारा था, अपने और अपने प्यार की अपेक्षा राम सिंह से बर्दाश्त नहीं हो रही थी इसी के चलते उसने वो अपनी ही मुहब्बत को अपने ही हाथों मौत की नींद सुला दिया। पुलिस के मुताबिक राधिका को और लड़कों से मिलना-जुलना भी राम सिंह को पसंद नहीं था।

फिलहाल अदालत ने रामसिंह को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। लेकिन अभी भी पुलिस राम सिंह के उस मोबाइल की तलाश कर रही है जो उसने राधिका की हत्या के बाद कहीं गायब कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने राम सिंह के बारे में ये भी कहा है कि हो सकता है राम सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी हो। फिलहाल अदालत ने दो अन्य सह अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्लिक करें : राधिका मर्डर केस से जुड़ी खबरें

गौरतलब है कि राधिका तंवर की 5 मार्च को रामलाल आनंद कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी। राधिका तंवर मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए विजय का सुराग उस मोबाइल नंबर से मिला, जिसे वह मुंबई में इस्तेमाल करता था। पुलिस को यह नंबर गुरुवार की रात गुड़गांव के झारसा में रहने वाले विजय के एक जानकार से मिला था। उस नंबर की कॉल डिटेल्स में मुंबई के गोरेगांव, जोगेश्वरी और मलाड में रहने वाले उसके जानकारों के नंबर मिल गए। उन नंबरों की मदद से पुलिस ने विक्रोली के टैगोर नगर में उसी गली में राम सिंह उर्फ विजय पकड़ा , जिसमें स्थित यूनिट में वह नौकरी करता था।

विजय से पूछताछ में पुलिस को उसके एकतरफा प्रेम की हालत का पता चला। विजय ने पुलिस को बताया कि 2007 की जुलाई अगस्त में वह 'उस लड़की' को प्रेम करने लगा था। तब तक उसे राधिका का नाम भी मालूम नहीं था। जब राधिका 11वीं क्लास में थी और ट्यूशन पढ़ने जाती थी, तो वह उसका पीछा करता था। विजय ने बताया कि राधिका द्वारा की गई पिटाई के बाद उसे पहली बार उसका नाम पता चला था।

विजय ने पुलिस से कहा कि हम उससे बहुत प्यार करते थे, पर उसने हमें पिटवा दिया था। उसने कहा कि उसे मुंबई में भी राधिका की ही याद आती रहती थी। इसीलिए वह उसे देखने के लिए दिल्ली आता रहता था। वह रामलाल आनंद कॉलेज के बाहर खड़ा होकर राधिका को आते-जाते देखता था, लेकिन वहां उसे कॉलेज के लड़कों के साथ देखकर हताश हो जाता था।

विजय के अनुसार मर्डर के वक्त वह बहुत गुस्से में था। उसने फैसला किया था कि अगर राधिका उसकी नहीं हो सकती , तो किसी और की भी नहीं हो सकती। हत्या के बाद वह पैदल ही सत्य निकेतन में गया , जहां उसने सबसे पहले अपना सेल फोन खोलकर उसमें से सिम कार्ड बाहर निकाला। उसने सिम और सेलफोन दोनों तोड़कर फेंक दिए। इसके बाद वह इसी इलाके में एक दुकान के कर्मचारी शेखू के पास गया और पिस्तौल उसके हवाले कर दी।पुलिस ने सीतापुर से अशरफ और तबरेज को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या के बाद उसे शरण दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+