चार पुलिसकर्मियों सहित 14 पर हत्या का मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना फतेहपुर जिले के काजीपुर गांव की है, जहां राजकुमार की पुत्री गांव के ही एक युवक अशोक के साथ बिते तीन मार्च को फरार हो गई थी। गुरुवार की देर रात राजकुमार ने गांव के ही लालता प्रसाद (55) पर अपनी लड़की को घर में छुपाने का आरोप लगाकर उसके घर में आग लगी दी।
आगजनी करने में राजकुमार के साथ उसके परिजनों के अलावा कथित तौर पर स्थानीय पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल थे। आग लगाने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक प्रसाद की जलकर मौत हो गई और उनका बेटा तथा पत्नी गम्भीर रूप से झुलस गए। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आरोपों के घेरे में आए शाह पुलिस चौकी में तैनात सभी चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के मुख्य आरोपी राजकुमार और उसके परिवार के नौ सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications