ऊफनाई नदियों में तब्‍दील हुए जापान के कई शहर

Tsunami
टोक्यो। दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे थे, कि अचानक टोक्‍यो से करीब 400 किलोमीटर दूर समुद्र में अचानक लहरें उठीं और देखते ही देखते 7 मीटर ऊंची लहरे टोक्‍यो की ओर आयीं। लहरें इतनी तेज़ थीं कि अपने साथ पानी के जहाजों को बहाकर शहर के अंदर ले आयीं। कई छोटे-बड़े पानी के जहाज़ अनियंत्रित होकर शहर में घुसे और इमारतों, फ्लाईओवर, ओवर ब्रिज से जा टकराये।

क्लिक करें और देखें सुनामी का कहर वीडियो में

पानी की लहरों में कारें, ट्रक, जीपें आदि तमाम वाहन कूड़े की तरह पानी में बहते दिख रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए ऐसा लग रहा था कि पूरा टोक्‍यो डूब जायेगा। जापान के तटीय इलाकों में स्थित शहरों के अंदर करीब 50 किलोमीटर दूरी तक पहुंच गया। इसमें करीब 50 से अधिक शहर डूब गये हैं। सदी के सबसे बड़े भूकंप में में कई इमारतों के नीचे के तीन से चार तल पूरी तरह डूब चुके हैं।

रिक्‍टेयर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद उठी सुनामी की पहली लहर 7 मीटर ऊंची थी, दूसरी, तीसरी, चौथी और तमाम लहरें एक के बाद एक आती गईं। इनमें कई लहरें 13 मीटर तक की ऊंचाई वाली थीं।

जापान के तमाम शहर उफनाई नदियों में तब्‍दील हो चुके हैं। मृतकों की संख्‍या का कुछ पता नहीं है, हालांकि 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा चुका है। टोक्‍यो का एयरपोर्ट करीब 3 घंटे के लिए बंद कर दिया गया, लेकिन फिर खोल दिया गया। हजारों लोग लापता हो गये हैं। 8 लोगों के मरने की पुष्टि सरकार ने कर दी है। मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है।

चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है, लोग बिल्डिंगों पर खड़े होकर बचाव के लिए गुहार लगा रहे हैं। सैंकड़ों लोग कारों के अंदर डूब चुके हैं। उत्‍तरी टोक्‍यो में सबसे ज्‍यादा प्रभाव पड़ा है। यहां पर मोबाइल सेवाएं, फोन, टेलीविजन, आदि के नेटवर्क बुरी तरह ध्‍वस्‍त हो गये हैं। साथ ही 40 लाख घरों की बिजली काट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+