जापान में सुनामी से भारत को कोई खतरा नहीं

डा. ध्रुवसेन सिंह का कहना है कि जापान भूकंप के मामले में सबसे संवेदनशील माना जाता है। वो इसलिए क्योंकि जापान चार टेक्टॉनिक्स के ऊपर स्थित है। वो हैं नॉथ अमेरिका, यूरेशियान, फिलीपीन सी प्लेट और पैसिफिक प्लेट। इनमें से कोई भी प्लेट जब आगे-पीछे होती है, तो जापान में भूकंप आता है। लेकिन इस बार प्लेटों के बीच में गति तेज़ हुई है, जिस कारण इतनी भारी तबाही हुई है। ध्रुव सेन सिंह का कहना है कि भारत जिस टेक्टॉनिक पर स्थित है वो जापान की प्लेटों से खासी दूर है।
हम आपको बता दें कि अमेरिकी भूगर्भविभाग ने नॉर्थ अमेरिका, रूस, फिलीपींस और यूरोप के कुछ देशों में भूकंप व सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। उधर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी खतरे से भले ही दूर हैं, लेकिन फिर भी वहां की सरकारों ने चेतावनी जारी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications