देह व्यापार के लिये दिल्ली से भोपाल आयी मॉडल

पुलिस की अपराध शाखा ने युवती को अपने जाल में फंसाने के लिए एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। सौदा 40 हजार में तय हुआ। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर लड़की को पकड़ लिया। बताया गया है कि उसकी बुकिंग इंटरनेट के जरिए की जाती थी, इस बार भी उसे इंटरनेट के जरिए भोपाल बुलाया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती को दबोच लिया।
सूत्रों का कहना है कि युवती का एक शख्स ने स्टिंग ऑपरेशन भी किया है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और युवती को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए जाल बिछाया। पुलिस गिरफ्तार युवती से पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा सके और इस धंधे को संचालित करने वाले मुख्य कड़ी तक पहुंचा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications