जापान की सूनामी से ढ़ह गया एशियाई शेयर बाजार

मुंबई। अब से थोड़ी देर पहले आये सूनामी तूफान ने जहां पूरे जापान में तबाही मचा दी है वहीं इसके चलते दुनिया भर के शेयर बाजार में भी तूफान आ गया है। जापान में आये सूनामी की वजह से आधे घंटे के अंदर एशियाई बाजार में बुरी तरह से गिरावट आ गई।

जापान का निक्केई 1.7 प्रतिशत नीचे गिर गया वहीं हांगकांग का हैंग सेंग शेयर इंडेक्स 1.8 प्रतिशत गिर गया जबकि सिंगापुर का निक्केई फ्यूचर 3 प्रतिशत से भी ज्यादा गिर गया। निक्केई जून फ्यूचर्स 2.8 प्रतिशत गिरकर 10,075 पर जा पहुंचा।

और तो और जापानी मुद्रा येन भी डॉलर के मुकाबले काफी नीचे आ गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जापान को भारी आर्थिक क्षति हो सकती है। भारत के शेयर पर भी इसका असर दिखाई दिया और दिन में 2.10 बजे सेंसेक्स 188.67 अंक गिर गया था जबकि निफ्टी में 59.40 अंकों की गिरावट देखने को आई।

गौरतलब है कि जापान की राजधानी टोक्‍यो में शुक्रवार को आये तीव्र भूकंप से भारी तबाही हुई है।। स्‍थानीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 2:46 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टेयर पैमाने पर 8.9 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+